शिविर में 23 लोगों ने किया रक्तदान

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डाबर ने बताया कि पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से हम किसी को जिंदगी दे सकते हैं। इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर समाजसेवी दलजीत सिंह ने बताया कि रक्तदान को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ी है। पहले लोग रक्तदान करने से घबराते है, लेकिन अब लोग रक्तदान के लिए आगे आ रहे है। कहा कि रक्तदान करने के कोई दुष्परिणाम नहीं हैं। स्वस्थ व्यक्ति तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांतनु रावत, शुभम रावत, हेमंत गौड़, नमन भटनागर, नयन मोंगिया, अग्रज जुयाल, यशोदा नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *