स्वास्थ्य शिविर में 233 लोगों ने कराई जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में हंस फाउन्डेशन सतपुली के तत्वावधान में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। दो दिवसीय इस शिविर में 233 मरीजों को स्वाथ्य लाभ एवं परामर्श दिया गया।
शिविर के दूसरे दिन में 148 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। जिसमें रक्तचाप, आंखों की जांच, मधुमेह जांच तथा स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य बिमारियों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने बताया कि इस शिविर का लाभ छात्र-छात्राओं के साथ ही गुठरता, कडिया तल्ला, डाबरी, सिलबड़ी, बहेला आदि गांवों के ग्रामीणों ने भी उठाया। हंस फाउन्डेशन सतपुली की स्वाथ्य टीम की ग्रामीणों ने सराहना की। कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसे शिविर लगाएं जाने चाहिए, ताकि इनका लाभ लोगों को मिल सके। कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से लोगों के साथ ही छात्र-छात्राओं को भी छोटी बीमारियों के लिए दौड़ लगानी पड़ती है लेकिन यदि ऐसे शिविर आयोजित हो तो ये दिक्कतें कम हो जाती है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेशचन्द्र आर्या, हंस फाउंडेशन की स्वास्थ्य टीम के सदस्य मंदीप, विजय, दिनेश, मीनाक्षी, समीक्षा, महाविद्यालय के डॉ. विपिन पंवार, डॉ. प्रशान्त, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. विपिन तिवारी, डॉ. मीरा रावत सहित सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *