उत्कृष्ट कार्यों के लिए 24 महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण विकास नागरिक मंच की ओर से विकासखंड जयहरीखाल क्षेत्र के अंतर्गत महिलाओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मधुगंगेश्वर महादेव भगुलीनाव में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अनुकृति गुसाईं रावत, जयन्ती देवी, सुशीला देवी, पूनम देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में ग्राम डोभा, पीड़ा, बेवड़ी, चुंडई, असनखेत, मंझोला, मठाली, कफल्डी आदि गांवों से महिलाएं पहुंची थीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी, शिव प्रकाश कुकरेती, विपिन गहलौत, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह नेगी, धर्मवीर गुसाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *