243 मरीजों ने लिया शिविर का लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली में तीन दिवसीय स्त्री रोग जांच शिविर के दूसरे दिन 243 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी विमल भट्ट ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा शर्मा द्वारा मासिक धर्म में अनियमितता या बंद होना, बच्चेदानी की रसौली, अत्यधिक महावारी या अत्यधिक पीड़ा होना व सफेद पानी आना, बार बार गर्भपात होना एवं बांझपन आदि स्त्री रोगो के 243 मरीजों का परीक्षण किया। जिसमें बच्चेदानी की रसौली, बच्चेदानी के ऑपरेशन के 43 मरीजों को आपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिनका अस्पताल में आधुनिक विधि द्वारा ऑपरेशन किया जायेगा। वहीं शिविर में 189 लोगों का डॉ. कविता ठुकराल द्वारा मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क खून की जांच व दवाइयां वितरित की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *