स्वयं सहायता समूहों को दिए साढ़े 25 लाख रुपये

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार : मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत जनपद के विकासखंडों के समूहों को 25 लाख, 79 हजार, 912 रुपये आवंटित किए हैं।

मुख्यमंत्र घोषणा के तहत जनपद के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वावलंबन एवं बैंक ऋण ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता प्रदान करने के लिए विकासखंड कोट के 103, खिर्स 19, पौड़ी 72, बीरोंखाल 55, नैनीडांडा 14, पोखड़ा 14, यमकेश्वर 103, पाबौ 22, थलीसैंण 90, दुगड्डा 43, जयहरीखाल 29, कल्जीखाल 03 व एकेश्वर के 33 स्वंय सहायता समूह सहित 600 स्वयं सहायता समूहों को समूहवार पृथक-पृथक धनराशि आवंटित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *