स्वरोजगार के लिए 25 आवेदन स्वीकृत

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की बैठक में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में 18 आवेदन व दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना में 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें वाहन के लिए 14 व गैर वाहन मद में 2 आवेदकों व होमस्टे के लिए 9 आवेदन स्वीकृत किए गए।
बुधवार को डीएम सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे ने अफसरो को स्वरोजगार के लिए आ रहे आवेदनों की जांच कर उन्हें योजना से लाभांवित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जिन आवेदकों के दस्तावेज अधूरे रह गए हैं वह समय पर दस्तावेज पूरे करते हुए पर्यटन विभाग को प्रस्तुत करें। जिससे आगे की कार्यवाही समय पर की जा सकेगी। उन्होंने स्वरोजगार इच्छुक लोगों को योजना के तहत अधिक से अधिक स्वरोजगार मुहैया करवाने के लिए अफसरो को निर्देश दिए। कहा कि जिन आवेदकों द्वारा बस संचालन के लिए आवेदन किया है वह बस का संचालन जिस कंपनी के माध्यम से करना चाहते हैं उसके लिए संबंधित कंपनी से अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध करते हुए पर्यटन विभाग को प्रस्तुत करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *