व्यापार एसोसिएशन का 25 सदस्यीय दल दिल्ली रवाना

Spread the love

चम्पावत। लघु व्यापार एसोसिएशन का 25 सदस्यीय दल गुरुवार को प्रदेश महामंत्री शिवकुमार सक्सेना के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह दल दिल्ली के तमाम धार्मिक स्थलों का दौरा करके वहां की संस्ति को जानेंगे। प्रदेश महामंत्री सक्सेना ने बताया कि दल दिल्ली के बंगला साहब गुरुद्वारा, शीशगंज गुरुद्वारा, फतेहगंज, पांच साहिब जादों का गुरुद्वारा, कालका मंदिर, स्कोन मंदिर, लोटस टैंपल, विड़ला मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद, लाल किला सहित तमाम धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर दो जुलाई को वापस लौटेंगे। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक और अनिल चौधरी ने सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर जनशताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली को रवाना किया। दल में अनिल कुमार, सतीश कुमार सक्सेना, जसवंत मौर्य, जागन लाल, अनूप सिंह यादव, बाबूराम, श्याम कुमार, अनुराग, टेदा लाल, हरीश शर्मा, राममूर्ति, दीपक गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *