व्यापारियों को लगाया 25़90 लाख का चूना

Spread the love

रुद्रपुर। शहर में व्यापारी बनकर व्यापारियों से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिससे गुस्साए व्यापारी नेताओं के साथ पीड़ित ने कोतवाल को तहरीर दी है। आरोप था कि ठगी होने के बाद जांच की गई तो फिलहाल 25 लोगों की सूची बनी है। जिनसे आरोपी ने ठगी की है। व्यापारियों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है।
गुरुवार को व्यापारी नेता संजय जुनेजा के साथ पीड़ित के अलावा व्यापारी कोतवाली परिसर पहुंचे और कोतवाल विक्रम राठौर को ठगी की जानकारी दी। शिकायतकर्ता इंडियन मेडिकल एजेसी आरआर क्वाटर निवासी गुलशन कुमार बाठला ने बताया कि सिंह कलोनी स्थित किराएदार विकास बत्रा उनकी दुकान पर आकर आए दिन दस से बीस हजार रुपये का नगद सामान ले जाता था। धीरे-धीरे व्यापारी से रिश्ते बनने के बाद 15 सितंबर को आरोपी ने 1़93 लाख रुपये का सामान खरीदा और बेचने की बात कही। जब उधार माल देने से इनकार किया तो आरोपी ने चेक दे दिया। चेक लगाने पर बाउंस हो गया कल करने पर पता चला कि आरोपी द्वारा दिए गए सभी नंबर स्विच अफ हैं।
उन्होंने बताया कि जब जानकारी जुटाई गई तो आरोपी लगभग 20 व्यापारियों से 25़90 लाख रुपये का माल या फिर नगदी लेकर रफूचक्कर हो गया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि अभी तमाम लोग ऐसे और भी हैं जिनकी 50 लाख तक की ठगी हो चुकी है। यहां तक कि आरोपी ने हरियाणा के यमुनानगर से भी लाखों की ठगी करने के बाद परिवार सहित फरार हो चुका है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *