25 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

चमोली । जनपद चमोली में बुधवार को 25 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जिसमें सबसे ज्यादा कर्णप्रयाग के झिरकोटी गांव से आठ, कर्णप्रयाग से तीन, थराली से चार, जोशीमठ से तीन, चमोली से दो तथा देवाल, कांडई, घिघराण, कोठियालसैंण तथा गोपेश्वर मन्दिर मार्ग से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में कोविड वायरस से अब तक 1167 लोग संक्रमित हुए है। हालांकि इसमें से 908 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि सैंपल जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। ताकि अधिक से अधिक व्यक्तियों की जांच हो सके। बुधवार को 423 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 28603 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 25079 सैंपल निगेटिव तथा 1167 सैंपल पॉजिटिव मिले। जबकि 658 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *