निशुल्क शिविर का 254 लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली में तीन दिवसीय हड्डी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन रविवार को 254 मरीजों ने शिविर का लाभ लिया। हड्डी रोग चिकित्सा शिविर में पहुंचे मरीजों का हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अनन्त जैन द्वारा परीक्षण किया गया। इस दौरान 18 मरीजों को सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया । हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अनन्त जैन ने बताया कि शिविर में जोड़ों में दर्द, गठिया, नसों की परेशानी, हड्डियों से संबंधित अधिक मरीज पहुंचे। बताया कि मरीजों को संबंधित बीमारियों के तहत एक्स-रे, सीटी स्कैन, खून की जांच व निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *