अग्निवीर भर्ती में 2544 अभ्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कौड़िया में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली 2544 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। रैली में चमोली से 360, हरिद्वार से 218, रुद्रप्रयाग से 253, टिहरी से 283, उत्तरकाशी से 164, देहरादून से 500, पौड़ी 766 युवाओं ने भाग लिया।
एआरओ लैंसडौन की ओर से सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए अंतिम मेरिट सूची जल्द प्रकाशित करने की बात कही है। सभी उम्मीदवारों को जेआईए वेबसाइट पर अधिसूचना देखते रहने के लिए कहा गया है। कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को आगे के संचार के लिए एआरओ, लैंसडाउन के साथ अपना मोबाइल नंबर और ईमेल पता अपडेट करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही सफल उम्मीदवारों को 28 फरवरी तक अपना ऑनलाइन पुलिस सत्यापन पूरा करने के लिए कहा गया है। साथ ही वे सभी उम्मीदवार जो रैली के दौरान मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं थे, उन्हें 7 दिसंबर 2023 को उन दस्तावेजों के साथ एआरओ लैंसडाउन को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *