26 ग्राम पंचायत में सेनेटाइजर मशीन और मास्क वितरण किए

Spread the love

चम्पावत। जिपं सदस्य प्रीति पाठक और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने राइकोट कुंवर जिला पंचायत क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में सेनेटाइजर मशीन और मास्क वितरण किए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पाठक के नेतृत्व में जिला पंचायत क्षेत्र के हर ग्राम सभा को एक सेनेटाइज मशीन और 3 हजार मास्क भिजवाए गए। किमतोली में आयोजित कार्यक्रम में पाठक ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसमें पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर बीडीसी सदस्य देवेन्द्र अधिकारी, हयात सिंह धौनी,पुल्ला ग्राम प्रधान पवन कुमार ,नवीन चिलकोटी, संजय बोहरा,मदन कलोनी,लाल सिंह अधिकारी, प्रदीप थ्वाल,गणेश गिरी,दीनू धौनी,अमित रावत, कमलेश अधिकारी, हीरा सिंह अधिकारी, नीरज पांडेय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *