इतिहास संकलन समिति की बैठक में 26 लोगों ने किए शोध पत्र प्रस्तुत

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भारतीय इतिहास संकलन समिति शाखा रुद्रप्रयाग की बैठक में स्थानीय स्तर पर इतिहास संकलित करने की योजना पर चर्चा की गई। इस मौके पर 26 लोगों ने शोध पत्र भी प्रस्तुत किए। राजकीय इंटर कलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता प्रांतीय संगठन मंत्री ड़ अभिनव तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय तथा अध्यक्षता ओम प्रकाश सेमवाल संस्थापक कलश चौरिटेबल ट्रस्ट ने की। संचालन समिति के महामंत्री विनोद प्रकाश भट्ट ने किया। बैठक में रुद्रप्रयाग जनपद की इकाई के लिए दिनेश कुमार बाजपेई का अध्यक्ष एवं संतोष पवार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुख्य वक्ता डक्टर अभिनव तिवारी ने बताया की अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति का राष्ट्रीय सम्मेलन सासाराम में हुआ था जिसमें उत्तराखंड प्रांत से 26 लोगों ने प्रतिभाग करते हुए शोध पत्र प्रस्तुत किए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर इतिहास संकलित करने की योजना पर प्रकाश डाला। बैठक में चंद्रशेखर पुरोहित, केएन पुरोहित, कालिका प्रसाद सेमवाल, कालिका प्रसाद शर्मा, कमलेश पांडे, दिनेश पुरोहित ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जनपद के मंत्री एवं अन्य कार्यकारिणी को पूर्ववत रखे जाने का निर्णय लिया गया। निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश पुरोहित को प्रांतीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया। शीघ्र संपूर्ण रुद्रप्रयाग में तहसील एवं ब्लक तथा न्याय पंचायत तथा ग्राम पंचायत स्तर तक इतिहास संकलन करने के लिए कार्य योजना बनाए जाने की सहमति दी। बैठक में जनपद से विभिन्न स्थानों से गोविंद प्रसाद पुरोहित, राजेंद्र प्रसाद, भास्करनंद, भगत सिंह नेगी, राम शंकर मिश्र, किशोर वशिष्ठ, भगत सिंह नेगी, रीता सेमवाल, विमला राणा, दमयंती भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *