चमोली : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जीआई टैग, सूक्ष्म उद्योग व एआई के बारे में जानकारी दी गई। पीजी कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रो. राम अवतार सिंह ने जीआई टैग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड के 27 उत्पादों को यह टैग मिल चुका है। इसमें झंगोरा, मंडुवा, लाल चावल जैसे अन्य उत्पाद शामिल हैं। उन्होंने देश के आर्थिक विकास में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के बारे में बताया। असिस्टेंट प्रो. प्रियंका उनियाल ने आर्टिफिशल इंटेलीजेंस व आईपीआर के बारे में जानकारी दी। एआई के माध्यम से डाटा संग्रह व एआई प्रोपर्टी राइट्स पर चर्चा की। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल, डॉ. विधि ढौंड़ियाल, डॉ. रीना, डॉ. हिमांशु बहुगुणा, डॉ. राजेश कुमार सहित बीएड के छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)