बाजपुर पालिका बोर्ड बैठक में 28़16 करोड़ का बजट पारित

Spread the love

काशीपुर। नगर पालिका बोर्ड बैठक में आगामी वर्ष के लिए 28़16 करोड़ का बजट पारित किया गया। साथ ही सात अन्य प्रस्ताव भी पासकिए गए। गुरुवार को पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में गत बैठक की कार्रवाई पर चर्चा की गई। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की। कहा कि डोर टू डोर कचरा गाड़ी पूरे नगर में घूमती है, फिर भी कुछ लोग सड़कों पर तथा नालों में कचरा डाल रहे हैं। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की साफ-सफाई तथा सीसी रोड आदि बनाने के सर्वसम्मति से सात प्रस्ताव पास किए गए। 15वें वित्त एवं राज्य वित्त से प्राप्त होने वाली राशि से नगर में पेयजल व्यवस्था, वेतन, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को कराए जाने की बात की गई। मेन सड़क और गलियों में जो व्यक्ति कूड़ा डालता पाया जाएगा उसके खिलाफ जुर्माना वसूलने को प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही ग्राम चकरपुर में रेलवे अंडरपास में जलभराव की निकासी को लेकर पालिका ने साफ किया कि जलभराव होने पर उसकी पानी की निकासी एवं सफाई का काम रेलवे विभाग द्वारा ही किया जाएगा। बैठक के बाद पालिकाध्यक्ष तथा सभासदों ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्घांजलि दी। यहां महेश कुमार, आशीष तिवारी, श्रीमती प्रेमवती, रघुवीर सिंह सहोता, परवीन जहां, जगजीत सिंह, अनिल कुमार तथा कैलाश चंद जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *