28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाने वालेटीकाकरण केंद्र से लौट रहे बैंरग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना से बचाव के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। दुगड्डा ब्लॉक में पांच केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। 28 दिन बाद टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुंच रहे है, लेकिन बिना वैक्सीन लगाये ही उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जीओ के अनुसार पहली वैक्सीन लगाने के 6 से 8 सप्ताह के बीच दूसरी वैक्सीन लगाने से बेहतर परिणाम आ रहे है। इसलिए लोगों को 42 से 56 दिन के बीच दूसरी वैक्सीन लगाने की सलाह दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 अप्रैल से प्रतिदिन मेगा ड्राइव चलाई जा रही है। प्रतिदिन जिले में हजारों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। दुगड्डा ब्लॉक में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा, राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार, कोविड केयर सेंटर कौड़िया, स्वास्थ्य केंद्र लालपानी, इंटर कालेज मोटाढांक, स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी में कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। लोग सुबह होते ही टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगाने के लिए पहुंच रहे है। घंटों लाइन में लगने के बाद लोग वैक्सीन लगा रहे है। टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के 28 दिन बाद वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुंच रहे है। टीकाकरण केंद्र से उन्हें बिना वैक्सीन लगाये ही वापस भेजा जा रहा है। शनिवार को भी लालपानी स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के 28 दिन बाद लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए कई लोग पहुंचे। ऐसे ही राजकीय बेस अस्पताल परिसर में स्थित टीकाकरण केंद्र में भी लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के 28 दिन बाद दूसरी वैक्सीन लगचाने के लिए पहुंच रहे है।
राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के कोविड टीकाकरण नोडल प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार का कहना है कि वैक्सीन की पहली डोज लगाने के बाद 6 से 8 सप्ताह के बीच वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का जीओ मिला है। उन्होंने लोगों को 6 से 8 सप्ताह के बीच वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बोर्ड पर वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का समय लिख दिया गया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है और इससे कोई भी नुकसान नहीं है। टीकाकरण के बाद भी लोगों का मास्क लगाना एवं शारीरिक दूरी का पालन करना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *