भू जल रिचार्ज के लिए 28 रिचार्ज शॉफ्ट का निर्माण होगा

Spread the love

हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन एथॉरिटी की समीक्षा बैठक की। बैठक में सदस्य सचिव जलागम प्रबंधन नैनीताल ने बताया कि हल्द्वानी में भू जल रिचार्ज के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 28 रिचार्ज शाफ़्ट का निर्माण किया जाएगा। उत्तराखंड पेयजल निगम भीमताल द्वारा ग्राम पंचायत बानना में भू जल संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने कैंची धाम में बन रहे अमृत सरोवर का कार्य जल्द पूरा करने को कहा। वहीं भालू गाड़ वन प्रभाग के प्रस्तावित पांच गधेरों के विस्तृत प्राक्कलन जल्द बनाने के निर्देश दिए। कहा कि शिप्रा नदी के पुनर्जनन के लिए आईआईटी रुड़की द्वारा नियोजन में सहयोग दिया जाएगा। बैठक में लघु सिंचाई विभाग की मैदानी क्षेत्रों में भू जल सम्भारण के लिए रिचार्ज शाफ़्ट के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। सीडीओ ने कहा कि जल संरक्षण अभियान के तहत राज्य में जल संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जाएगा। भागीरथी मोबाइल एप में जन सहभागिता के माध्यम से जल श्रोतों का चिन्हीकरण कर उपचार के लिए उनकी वरीयता निर्धारित की जानी है। इसका अप्रैल और मई में प्रचार- प्रसार कर जिले स्टार पर कार्य योजना निर्मित की जानी है। बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *