चिन्यालीसौड़ में 28हजार 5सौ की अवैध शराब पकड़ी

Spread the love

 

उत्तरकाशी। विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में अब गांव-गांव तक वोटरों को लुभाने के लिए शराब पहुंचाने का सिलसिला तेज हो गया है। इस बीच पुलिस ने यमुनोत्री विधानसभा के श्रीकोट में एक अभियुक्त के घर से तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व तीन पेटी बियर की बरामद कर कब्जे में लिया है।
धरासू पुलिस ने बीती सोमवार को देर रात छापेमारी के दौरान यहां 28500 रूपये की शराब पकड़ी, जो कि ग्रामीण वोटरों तक पहुंचायी जा रही था। एसपी पीके राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी, एडीटीएफ व पुलिस की संयुक्त की टीमों ने चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के ग्राम श्रीकोट में अभियुक्त योगेन्द्र सिंह भण्डारी घर पर तलाशी के बाद तीन अंग्रेजी शराब व तीन पेटी बियर बरामद की। उस वक्त आरोपी घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक धरासू कमल कुमार लुण्ठी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह शराब विधानसभा चुनाव के तहत वोटरों तक पहुंचायी जा रही थी, जिसको पुलिस ने कब्जे में लिया है। टीम में सुनील सिंह, सुनील रावत, अनिल तोमर, प्रमेन्द्र सिंह, सतेन्द्र भण्डारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *