राष्ट्रीय लोक अदालत में 289 वादों का हुआ निस्तारण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौडी, कोटद्वार श्रीनगर एवं लैंसडौन) में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 289 वादों का निस्तारण किया गया।
सिविल जज (सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर और लैंसडाउन न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। पौड़ी गढ़वाल राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के लिये जनपद में 110 राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ गठित की गयी थी। 10 राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 329 वाद सन्दर्भित किये गये। मुख्यालय पौड़ी हेतु गठित राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ संख्या 1 द्वारा 5 वाद, लोक अदालत पीठ संख्या 2 द्वारा 9 वाद, लोक अदालत पीठ संख्या 3 द्वारा 57 वाद, लोक अदालत पीठ संख्या 4 द्वारा 6 वाद एवं बाध्य न्यायालय कोटद्वार हेतु गठित लोक अदालत पीठ संख्या 1 द्वारा 43 वाद, लोक अदालत पीठ संख्या 2 द्वारा 9 वाद, लोक अदालत पीठ संख्या 3 द्वारा 56 वाद, लोक अदालत पीठ संख्या 4 द्वारा 10 वाद, लोक अदालत पीठ संख्या 5 द्वारा 59 वाद एवं बाह्य न्यायालय श्रीनगर हेतु गठित लोक अदालत पीठ द्वारा 32 वाद कुल 289 वादों का निस्तारण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *