उत्तराखंड में कोरोना के 29 नए केस

Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 29 नए मरीज मिले और 53 ठीक हुए। इसके बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 328 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को अल्मोड़ा में तीन, देहरादून में 15, हरिद्वार में छह, पौड़ी में दो, टिहरी में एक जबकि यूएस नगर जिले में दो नए मरीज मिले हैं। 53 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 328 रह गई है। मंगलवार को राज्य भर से 4900 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 5300 की रिपोर्ट आई। राज्य में संक्रमण की दर 0़54 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *