एनआईटी में जल्द होगी 29 पदों पर नियुक्ति

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के विभिन्न पदों पर जल्द ही नियुक्तियां होंगी। एनआईटी के निदेशक प्रो.ललित कुमार अवस्थी ने समूह क, ख, और ग के तहत रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, मेडिकल अफसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, सुपरिन्टेन्डेन्ट, टेक्निकल असिस्टेंट, तकनीशियन, जूनियर असिस्टेंट, ऑफिस अटेंडेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए विगत वर्ष अगस्त माह में विज्ञापन जारी किया था। एनआईटी प्रशासन के मुताबिक कुल 29 पदों के सापेक्ष लगभग 1300 आवेदकों ने आवेदन किया था। जिसमे प्रारंभिक जांच के बाद करीब 1168 आवेदन को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए उपयुक्त पाया गया। प्रो. अवस्थी ने बताया कि सभी पदों पर नियुक्तियों के लिए 17 मार्च से 19 मार्च के बीच अलग अलग लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा नोडल अफसर रिक्रूटमेंट डॉ. हरिहरन मुथुसामी को नियुक्त किया गया था। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *