पौड़ी गढ़वाल में 299 कोरोना संक्रमितों ने जीती जंग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक दिन में 299 कोरोना संक्रमित मरीजों ने जंग जीत ली है। वह स्वस्थ होकर घर लौटे गये है। पिछले तीन दिन में 954 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर पहुंच गये है। पिछले दिनों की तुलना में रिकवरी दर बढ़ी है।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में पिछले तीन में लगभग 731 लोग कोरोना संक्रमित हुए है। जबकि 954 कोरोना संक्रमित ठीक हुए है। कोरोना की दूसरी लहर पौड़ी जिले में भी तेजी से फैल रही है। प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बड़ी संख्या में लोग कोरोना से जंग जीत कर घर लौट रहे हैं। पौड़ी जिले में जहां गत शनिवार को 140, रविवार को 292 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये थे, वहीं सोमवार को भी 299 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आये थे। जबकि शनिवार को 290, रविवार को 365 और सोमवार को 299 लोगों ने कोरोना वायरस से जंग जीती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *