उप निरीक्षक का 29वां बैच शुरू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर में उप निरीक्षक (सीधी भर्ती) कोर्स के 29वें बैच का शुभारम्भ करते हुए उपमहानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी ने नव प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण के साथ प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया। उपमहानिरीक्षक नेगी ने बताया कि प्रशिक्षण कोर्स में 96 पुरुष व 9 महिलायें शामिल हैं। बताया कि प्रशिक्षण कोर्स कुल 48 सप्ताह का होगा। प्रशिक्षण लेने वालों में 14 प्रशिक्षु स्नातकोत्तर और 91 प्रशिक्षु स्नातक हैं। प्रशिक्षण लेने वालों में उत्तर प्रदेश के 31, उत्तराखंड से 20, बिहार से 17, राजस्थान व हिमांचल से आठ-आठ, हरियाणा से सात, जम्मू एवं कश्मीर से तीन, दिल्ली, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से कुल छ: और मणिपुर, असम, झारखण्ड महाराष्ट्र और पंजाब से कुल पांच प्रशिक्षु शामिल हैं। प्रशिक्षुओं को कुल 42 विषयों में व्यापक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसमें योग, घुड़सवारी, तैराकी, मोटर ड्राइविंग, आत्मरक्षा तकनीक व ड्रिल आदि विषय शामिल हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *