जसपुर में जिले का दूसरा रेडक्रास सोसइटी कार्यालय खुला

Spread the love

काशीपुर। जिले में रेडक्रॉस सोसायटी के दूसरे शाखा कार्यालय को स्वास्थ केंद्र के एक कक्ष में खोल लिया है। सोमवार को सरकारी अस्पताल के कक्ष संख्या 14 में खुले कार्यालय का शुभारंभ एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना, प्रवीण अरोरा,एमएस डॉ. एचके शर्मा ने किया। सोसायटी के संजय शर्मा ने कोरोनाकाल में कराये गये कार्यों के बारे में बताया। साथ ही बताया कि वह जरुरतमंदों को तत्काल खून उपलब्ध कराते हैं। संचालन हरिओम सिंह, संजय राजपूत ने किया। चेयरमैन डॉ. बीएस गौतम, संजय शर्मा, डॉ बृजेश कुमार, गजेंद्र चौहान, विभुधेश शर्मा, यशपाल शर्मा, मनोज गहलोत, अशोक कुमार, कपिल देव, राजवीर सिंह, सोनू कादरी, अश्विनी शर्मा, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *