गुलदार के हमले में महिला सहित 3 घायल, दहशत में लोग

Spread the love

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विकासखंड के निकटवर्ती गांव मल्ली मिरई के भौरा तोक में आज शाम 5 बजे तेंदुए ने तीन लोगों पर अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद निकटवर्ती ग्रामवासियों में भय का माहौल बन गया है। आपको बता दे तेंदुए के हमले से 2 महिलाएं और एक युवक घायल हो गया, पीड़ित युवक ने बताया की वह घर के पास पानी की पाइप ठीक करने गया था। अचानक झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया, उनके बचाव के लिए आयी महिला को तेंदुआ कुछ दुरी तक घसीट कर ले गया। गनीमत की बात यह रही की तीनों की जान बच गई। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है अन्यथा वो आंदोलन को बाध्य होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *