उत्तराखंड में कोरोना के 3 नए केस

Spread the love

देहारादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 141 हो गई है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 6905 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। देहरादून में दो और अल्मोड़ा में एक संक्रमित मरीज मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *