स्वच्छ भारत अभियान के तहत 30 किलो कूड़ा किया एकत्रित

Spread the love

रासेयो की ओर से सतपुली में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। आजादी के अमृत महोत्सव व स्वच्छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना सतपुली की ओर से क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयं सेवयिों ने क्षेत्र में 30 किलो कूड़ा एकत्रित कर उसे नष्ट किया।
गुरूवार को राइकॉ सतपुली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राम अवध भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विद्यालय परिसर, रास्तों व जल स्त्रोतों के पास स्वच्छता अभियान चलाकर 30 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया। उन्होने स्वयंसेवियों को प्लास्टिक उन्मूलन व पर्यावरण की जानकारी देते हुए आगे भी स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी देव कुमार ने प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए छात्रों को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता का पालन करते हुए अपने गांव व आस पड़ोस में भी लोगों को जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर कार्यक्रम सहयोगी व्यायाम अध्यापक विनय रावत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *