नई टिहरी। प्रथम केदार श्री बेलेश्वर धाम में तीन पुराणों का आयोजन आगामी 30 जुलाई से 9 अगस्त तक किया जाएगा। जिसके लिए मंदिर समिति की बैठक में यज्ञ संचालन समितियों का गठन किया गया। बैठक में श्री शिव महापुराण, देवी भागवत एवं स्कंध पुराण के आयोजन का निर्णय लिया गया। जिसमे स्कंध पुराण के सात भागों के लिए व्यास नियुक्त किए गए। आयोजन के प्रथम दिवस पर विभिन्न गांवों से देव डोलियां एवं निशान कथा मंडप पर आमंत्रित किए गए हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष बेलीराम तिवाड़ी ने बताया कि विश्व शांति एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए तीन पुराणों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सात गांवों के देवी-देवता एवं आम जनता तथा श्रद्धालु शिरकत करेंगे। यज्ञ संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। बैठक में केदार सिंह रौतेला, चंदन सिंह पोखरियाल, उम्मीद सिंह चौहान, विजयराम जोशी, डबल सिंह बिष्ट, शैलेंद्र रतूड़ी, इंद्र सिंह रावत, द्वारिका प्रसाद मैठानी, विशेश्वर प्रसाद जोशी, गैना सिंह पंवार, सूरत सिंह रावत, शूरवीर सिंह बिष्ट सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।