हरेला पर्व पर रोपे विभिन्न प्रजाति के 300 पौधे

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जनपद में हरेला पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वन विभाग के सहयोग से जवाड़ी-दरमोला-रौठिया-घेंघड मार्ग में जनपद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिलापंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने सभी को लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने कहा कि जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में जवाड़ी एवं दरमोला महिला मंगल दल की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत एवं नुक्कट नाटक, कविता एवं सांस्तिक प्रस्तुतियां दी गई। जबकि कवि जगदंबा चमोला, ओमप्रकाश सेमवाल एवं पुरूषोत्तम भट्ट द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कलश के संयोजक ओमप्रकाश सेमवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, ब्लक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, प्रधान ग्राम जवाड़ी पार्वती नौटियाल, दरमोला संत लाल, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, मुख्य षि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी जखोली दिनेश मैठाणी, सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, महिला मंगल दल, क्षेत्रीय जनप्रतिधि, स्थनीय जनता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *