3 हजार मी. दौड़ में रेखा, सुनील दौड़े सबसे तेज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
राठ महाविद्यालय पैठाणी में चल रहे क्रीडा महोत्सव में शुक्रवार को दौड़, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के तहत महिला 3 हजार मी. दौड़ प्रतियोगिता में रेखा ने पहला, विनीता ने दूसरा व रेनू ने तीसरा स्थान पाया। पुरूष वर्ग में सुनील नेगी पहले, अंकित सिंह दूसरे व लक्ष्मण सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला व पुरूष कबड्डी में बीपीएड की टीमे विजेता रही। 5 हजार मी. दौड पुरुष वर्ग में रूपेश पहले, राहुल सिंह दूसरे, 100 मीटर पुरूष वर्ग में शुभम ने पहला, पीयूष ने दूसरा, सूरज ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में आरती पहले, अनीता भंडारी ने दूसरा व कृति गौड़ ने तीसरा स्थान पाया। 200 मी. दौड़ पुरुष वर्ग में शुभम पहले, गणेश कंडारी दूसरे, संदीप रावत तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में अनीता पहले, कृति गौड़ दूसरे व दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक महिला वर्ग में बबीता बिष्ट पहले, ललिता दूसरे, विनीता नेगी तीसरे स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में हिमांशु ने पहला, अभिनव ने दूसरा व अजय ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डा. गोपेश सिंह, प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *