उत्तराखंड में कोरोना के 3050 नए मामले,53 मौत

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है, जिससे कुछ हद तक राहत मिली है। रविवार को 3050 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 6173 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। वहीं, 53 की मौत भी हुई। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 313519 हो गया है, जिनमें से 247603 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 54735 केस एक्टिव हैं, जबकि अब तक 5805 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 5376 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *