होटल मैनेजमेंट के एक वर्षीय कोर्स सीएचएम करने के बाद मिली देश के जाने माने होटलों में नियुक्ति
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पीटेलिटी, मैनजमैंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) कॉलेज कोटद्वार में होटल मैनेजमेंट के एक वर्षीय सट्रिफीकेट कोर्स सीएचएम की शिक्षा ले रहे 32 छात्रों का देश के प्रतिष्ठि फाइव स्टार होटलों के लिए चयन हुआ है।
कॉलेज के ट्रैनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफीसर हर्षपाल सिंह रावत ने बताया कि कॉलेज में संचालित एक वर्षीय होटल मैनेजमेंट सट्रिफीकेट कोर्स सीएचएम के 32 छात्रों का देश के प्रतिष्ठित सिक्स सेंसेस वाना देहरादून, क्राउन प्लाजा ग्रेटर नोयडा, सरोवर पानीपत, सरोवर पोर्टिको हरिद्वार, लैमन ट्री गुरुग्राम, क्लार्क होटल जिराकपुर, रेडशन गुरुग्राम, पार्क प्लाजा चंडीगढ़, रेडशन ब्लू कौशांभी, फोर प्वाइंट दिल्ली और हयात पैलेस हरिद्वार में विभिन्न पदों पर चयन हो गया है। कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने बताया कि संस्थान में संचालित एक वर्षीय सट्रिफीकेट कोर्स सीएचएम में छह माह छात्रों को कॉलेज में शिक्षा दी जाती है और छ: माह उनका प्रशिक्षण पांच सितारा होटलों में कराया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होते ही छात्र-छात्राओं का देश के जाने माने पांच सितारा होटलों में प्लेसमेंट काराया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कॉलेज में तीन वर्षीय होटल मैनेजमेंट डिग्री कोर्स बीएचएम, कंप्यूटर साइंस में बीसीए, बीएससी-आईटी, एमसीए और बिजनेस मैनेजमेंट के कोर्स बीबीए, एमबीए संचालित किया जाता है। जिसमें शिक्षा लेने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य पाठ्यक्रम के साथ रोजगार परक शिक्षा भी दी जाती है। जिसके कारण कोर्स के अंतिम वर्ष के सभी छात्रों का कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियों में आसानी से चयन हो जाता है।
इन छात्रों का हुआ चयन
होटल मैनेजमेंट सीएचएम बैच 2024 के छात्र विकास कुमार, दिव्यांशु बिष्ट, करन सिंह गुसाईं, मो. अल्ताफ, हिमांशु अग्रवाल, अर्जुन सिंह, सतीष कुमार, आयुष डोबरियाल, मुकेश बजीता, दीपक गौड़, सचिन भट्ट, करन सिंह बिष्ट, अजय बिष्ट, राकेश गुसाईं, सौरभ नेगी, आयुष मलासी, रोहित कुमार, आकाश नेगी, हेमंत सिंह राणा, दीपक सिंह भंडारी, मोहित कुमार, रोहित कुकसाल, अमन सिंह रावत, अतुल बिष्ट, आयुष नेगी, वंशदीप सिंह, विपुल बिष्ट, आकाश सिंह, देवेंद्र भंडारी, आयुष रावत, ब्रिजेश मंडल और रुकविंदर कौर का चयन उक्त फाइव स्टार होटल में हुआ है।