उत्तराखंड में कोरोना के 33 नए केस

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 33 नए मामले आए, वहीं 20 मरीज स्वस्थ हुए। अच्छी बात यह रही कि राज्य में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। हरिद्वार जनपद से दो मौत बैकलाग की जरूर जुड़ी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 15 हजार 936 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 15903 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 10 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी व चमोली में चार-चार, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग में तीन-तीन, पिथौरागढ़ में दो, अल्मोड़ा, बागेश्वर व पौड़ी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। चंपावत, नैनीताल व टिहरी में कोई नया मामला नहीं मिला है। अब तक प्रदेश में कोरोना के 342701 मामले आए हैं। इनमें 328934 (95.98 फीसद) लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलवक्त कोरोना के 342 सक्रिय मामले हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 7376 मरीजों की मौत हो चुकी है।
फंगस से कुछ राहत- प्रदेश में फंगस का ना ही कोई नया मामला मिला और ना किसी मरीज की मौत हुई है। जबकि इस बीमारी से पीड़ित दो मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में अब तक फंगस के 574 मामले आ चुके हैं। इनमें से 131 मरीजों की मौत हो चुकी है और 295 ठीक हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *