उत्तराखण्ड़ में कोरोना के 33केस

Spread the love

देहरादून। कोरोना के लिहाज से शनिवार का दिन भी राहतभरा रहा। प्रदेश में कोरोना के 33 नए मामले सामने आए और छह जिलों में बीते 24 घंटे में एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके साथ ही संक्रमण दर महज 0.12 फीसद दर्ज की गई। राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सर्वाधिक 11 हजार 313 सैंपलों की जांच की गई और महज आठ सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। हालांकि, पिथौरागढ़ में 680 सैंपलों की जांच में सर्वाधिक 11 व्यक्ति पाजिटिव पाए गए। अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व टिहरी में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। राहत की बात यह भी है कि बीते 24 घंटे में किसी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई और 28 व्यक्ति कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो गए। प्रदेश का रिकवरी रेट 95.91 फीसद पहुंच गया है और अब एक्टिव केस की संख्या 611 रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *