जल सीमा के अतिक्रमण पर 34 भारतीय मछुआरे बांग्लादेश में गिरफ्तार

Spread the love

काकद्वीप ,बांग्लादेशी नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जल सीमा का उल्लंघन करके बांग्लादेश में घुसने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। रविवार रात, दो भारतीय ट्रॉलर मोंगला बंदरगाह के पास भारतीय जल सीमा का उल्लंघन करके बांग्लादेश में घुस आए। इसके बाद, बांग्लादेशी नौसेना ने भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया। दोनों ट्रॉलरों के नाम एफबी झार और एफबी मंगल चांदी बताए जा रहे हैं और ये दक्षिण 24 परगना जिला के काकद्वीप के हैं। इस संबंध में काकद्वीप मछुआरा यूनियन के सचिव सतीनाथ पात्रा ने कहा कि हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और उसके कारण बांग्लादेश की नौसेना काफी सक्रिय भूमिका में है। बांग्लादेशी और भारतीय मछुआरे अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के पास मछली पकड़ते हैं, कभी-कभी दोनों देशों के मछुआरे जल सीमा का अतिक्रमण कर जाते हैं। ये सभी मछुआरे पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन क्षेत्र के निवासी हैं। रोजी-रोटी की तलाश में समुद्र में गए ये मछुआरे अंधेरा और खराब मौसम की वजह से रास्ता भटक गए और गलती से बांग्लादेश की समुद्री सीमा में प्रवेश कर गए। बांग्लादेशी तटरक्षकों ने मछुआरों के दोनों ट्रॉलरों और बाकी सामान भी जब्त कर लिए। फिलहाल दोनों ट्रॉलरों को मोंगला थाने को सौंप दिया गया है। मछुआरों की संगठन भारत सरकार से लगातार संपर्क में हैं ताकि इन मछुआरों को जल्द से जल्द रिहा करवाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *