खड़े ट्रक से गेहूं के 35 कट्टे चोरी

Spread the love

रुद्रपुर। काशीपुर रोड फ्लाईओवर के नीचे खड़े गेहूं के कट्टों से भरे ट्रक से 35 कट्टे चोरी हो गए। पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर दो चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आदर्श कलोनी निवासी यमन बब्बर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 23 अक्तूबर की रात गोदाम से गेहूं के एक सौ कट्टे भरकर ट्रक को काशीपुर रोड पुल के नीचे खड़ा किया था। आरोप है कि रात करीब तीन बजे उसके ट्रक चालक अरविन्द और सोनू को गाड़ी से कट्टे उतारकर पिकअप में लोड करते हुए स्टाफ अर्जुन ने देखा। अर्जुन ने दोनों से पूछा कि कट्टे पिकअप में क्यों डाल रहे हो। इस पर चालक ने बात टाल दी और पिकअप का चालक तत्काल वाहन लेकर चला गया। उन्होंने बताया कि अर्जुन ने सुबह इस बात की जानकारी उन्हें दी। ट्रक को चेक किया तो उसमें गेहूं के 35 कट्टे कम थे। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि दोनों चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *