लायंस क्लब ग्रेटर के शिविर में 35 ने किया रक्तदान

Spread the love

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के एसपीएनजी ग्रुप के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 35 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। मंगलवार को रामनगर रोड स्थित विश्वनाथ टैक्सटाइल मिल में आयोजित रक्तदान शिविर का एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एएसपी चंद्रमोहन सिंह तथा एसपीएनजी ग्रुप के निदेशक योगेश जिंदल ने संयुक्त रुप से किया। दोपहर तक 35 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में क्लब सदस्यों के साथ ही मिल कर्मियों ने भी रक्तदान किया। क्लब सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसमें लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर क्लबअध्यक्ष अनुराग सोलंकी, सचिव गौतम मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, डा़ भरत भूषण, अभिषेक गोयल, प्रमोद तोमर, पीके सिंह, अखिलेश तिवारी, आशीष अग्रवाल, मयंक प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *