जन-जन की सरकार शिविर में 50 में से 35 समस्याओं का मौके पर समाधान

Spread the love

रुड़की। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक के टोडा अहतमाल गांव स्थित पंचायत घर में गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के साथ ही आसपास के गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं गिनाई। अधिकतर ने पेंशन से संबंधित और राशन कार्ड नहीं बनने से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। करीब 35 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। गुरुवार को जन जन की सरकार कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ ललित मोहन मिश्रा ने की। शिविर में दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने कहा कि सीएम के निर्देश पर प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *