नगर पालिका बोर्ड बैठक में 35 प्रस्तावों पर लगी मोहर, रोपवे संचालन की अवधि बढ़ाई

Spread the love

देहरादून()। पालिका की बोर्ड बैठक में लाये गये 37 प्रस्तावों में से 35 प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की गई। दो प्रस्तावों को अगली बोर्ड बैठक के लिए रखा गया। बैठक में रोपवे संचालन की समयावधि समाप्त होने पर 11 माह आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। झूलाघर पर बड़े झूले को हटाने व छोटे झूले को संचालित करने के लिए समय समाप्त होने पर निविदा आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया गया। गुरुवार को पालिका सभागार में संपन्न हुई बैठक में दो प्रस्ताव को छोड़ कर सभी प्रस्ताव पास किए गये। बैठक में सभी प्रस्तावो पर गहन चर्चा की गई, जिसमें नगर पालिका टाउन हाल पार्किंग में स्थानीय लोगों को पार्किंग की सुविधा वार्षिक किराये पर दी जायेगी लेकिन उसकी संख्या सीमित रखी जाएगी।पालिका की जो दुकानें खाली हैं उनकी निविदा आमंत्रित की जाएगी। वहीं गड़ी खाना पार्किंग की पुरानी निविदा को निरस्त कर नई निविदा आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में किक्रेग स्थित दोनों पेट्रोल पंपों का किराया बाजार दर पर तय करने के साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सैनिक विश्राम गृह हेतु ढाई बीघा जमीन डगलसडेल क्षेत्र में आवंटित करने का भी प्रस्ताव पास किया गया। शहर के सार्वजनिक शौचालय जो दो अलग अलग संस्थाओं को दिए गये हैं, उनका टेंडर निरस्त कर नई निविदा निकालने का भी निर्णय लिया गया। शहर के आवारा कुत्तों के लिए झड़ीपानी में एबीसी सेंटर बनाया जायेगा व कुत्तों के लिए मकड़ेती में सेल्टर बनाकर रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *