अल्मोड़ा पहुंचेंगे उत्तराखंड के सभी जिलों के 350 शटलर

Spread the love

अल्मोड़ा। 29 जुलाई से हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में उत्तराखंड स्टेट जूनियर व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें उत्तराखंड के सभी जिलों से करीब 350 शटलर पहुंचेंगे। यह बात रविवार को हुई प्रेसवार्ता में आयोजकों ने कही। रविवार को हुई प्रेसवार्ता में वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा में पांच साल बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य बैडमिटंन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने कहा कि 29 जुलाई से तीन अगस्त तक 24 वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन संघ की ओर से होगा। इसमें उत्तराखंड के सभी जिलों से चयनित 350 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे। इस चैंपियनशिप के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को खेल मंत्री रेखा आर्या इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करेंगी। यहां प्रदेश कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, कोच डीके सेन, जिलाध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल मेहता, उपसचिव संजय नज्जौन, डीके जोशी, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, कोच अतुल जोशी, ऑब्जर्बर टूर्नामेंट राकेश जोशी, जिला समन्वयक विजय प्रताप सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *