बारिश से जिले में बंद हुए 39 मोटर मार्ग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शनिवार को हुई बारिश का असर पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिला। बारिश के कारण जिले में 39 मोटरमार्गों पर यातायात ठप हो गया है।
शनिवार को जिले के 39 मोटरमार्गों पर यातायात बंद हो गया। जिसमें सबसे अधिक पीएमजीएसवाई की 13 सड़कें यातायात के लिए बंद रही। प्रशासन द्वारा बंद मोटरमार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश से सड़कों को खोलने में दिक्कतें हो रही हैं। शनिवार को जिले के कीर्तिनगर-कुलासू, मुसोली-जकोटखाल, खंडाह-मैठाणा, डुगरीपंथ-छातीखाल, फरासू-चकवाली, टकोलीखाल-बीरोंखाल, अमोठा-कठूली, पटोटी-मातोली, गुलियारी-खरकासारी, बैंदुल-मुसासू, दमदेवल-कांडई, कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी आदि मोटरमार्ग यातायात के लिए बंद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *