पीसीएस की परीक्षा में देंगे 3955 अभ्यार्थी

Spread the love

काशीपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविलध्प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा काशीपुर में 13 केंद्रों पर रविवार को होगी।
बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा में चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी काशीपुर, राजकीय पलिटेक्निक, जीबी पंत इंटर कलेज, राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, साई पब्लिक स्कूल, शिवालिक होली माउंट एकेडमी, श्रीगुरूनानक सीनियर सेकेंड्री स्कूल, श्रीगुरूनानक गर्ल्स इंटर कलेज, श्रीगुरूनानक इंटर कलेज, तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर, उदयराज हिंदू इंटर कलेज के पंजीत 3955 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। साथ ही रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया है कि रविवार को ही लोअर पीसीएस की परीक्षा होनी है। जिसके लिए हल्द्वानी, रूद्रपुर, नैनीताल, भवाली और अन्य स्थानों पर विभिन्न कलेजों में केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 12-14 रोडवेज की बसें हल्द्वानी तक भेजने की व्यवस्था कर दी गई है, आम दिनों में हल्द्वानी मार्ग पर 5 बसें चलाई जाती हैं, लेकिन परीक्षा को लेकर हरिद्वार और देहरादून मार्ग से बाकी की बसें काटकर हल्द्वानी भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *