नवविवाहिता की हत्या में पति समेत 4 पर केस

Spread the love

काशीपुर। उमरपुर गांव में संदिग्ध हाल में बेड पर नवविवाहिता का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाहिता का 26 अप्रैल को ही विवाह हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार को ग्राम उमरपुर में नवविवाहिता अंजू का ससुराल में बेड पर शव मिला था। उसके गले पर निशान बने थे। ससुरालियों ने फांसी लगाने की बात कहते हुए विवाहिता के मायके खबर की थी। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा काटा था। देर रात को विवाहिता के पिता बलवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर पति राहुल, ससुर सुनील कुमार, सास लक्ष्मी देवी और ननद रूबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बलवीर ने आरोप लगाया है कि ससुराली दहेज में बोलेरो कार की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं देने पर उन्होंने उसकी बेटी की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाकर मार डाला। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीएम रिपोर्ट से मामले का खुलासा हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *