एमपी में भीषण सड़क हादसे में 4 मौत

Spread the love

कटनी , जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर जगतपुर उमरिया के समीप एक तेज रफ्तार कार और बाइक में सीधी भिड़ंत में चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जगतपुर उमरिया ग्राम के समीप चपहनी मोड़ के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव में जुटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *