जयपुर , जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो एयरलाइंस की सेवाओं में अचानक आए व्यवधान ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एयरलाइन ने संचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए चंडीगढ़ और देहरादून जाने वाली अपनी चार महत्वपूर्ण फ्लाइट्स को आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया। इस अचानक आए फैसले से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों की यात्रा योजना पूरी तरह गड़बड़ा गई। इन फ्लाइट्स का शेड्यूल हुआ प्रभावित इंडिगो की ओर से सबसे पहले सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट संख्या 6श्व-7742 को कैंसिल किया गया। इसके कुछ ही देर बाद सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर देहरादून के लिए निर्धारित फ्लाइट संख्या 6श्व-7274 को भी रद्द करने की घोषणा की गई।
संकट यहीं नहीं थमा, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चंडीगढ़ जाने वाली तीसरी फ्लाइट 6श्व-7718 और दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए निर्धारित चौथी फ्लाइट 6श्व-7516 को भी अचानक निरस्त कर दिया गया। लगातार चार फ्लाइट्स के रद्द होने से चंडीगढ़ और देहरादून रूट के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अचानक कैंसिलेशन से बढ़ी मुश्किलें
हवाई अड्डे पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि उन्हें फ्लाइट रद्द होने की जानकारी या तो बहुत देरी से मिली या एयरपोर्ट पहुँचने के बाद पता चली। कई यात्रियों को अपनी जरूरी ट्रिप और मीटिंग्स टालनी पड़ी हैं। हालांकि एयरलाइन आधिकारिक तौर पर इसे तकनीकी और ऑपरेशनल वजह बता रही है, लेकिन सूत्रों के अनुसार विमानों (्रद्बह्म्ष्ह्म्ड्डद्घह्ल) की उपलब्धता न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।
रिफंड और वैकल्पिक व्यवस्था
फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद एयरलाइन कंपनी द्वारा यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट्स उपलब्ध कराने या टिकट का पूरा रिफंड देने की सुविधा दी जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इन चार उड़ानों के अलावा जयपुर से संचालित होने वाली अन्य सभी एयरलाइंस की फ्लाइट्स अपने पूर्व निर्धारित समय पर उड़ान भर रही हैं।
00