Uncategorized

4माह से चिन्यालीसौड़ के वार्ड चार में पेयजल आपूर्ति ठप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। जल संस्थान की लापरवाही के कारण चिन्यालीसौड़ नगर पालिका के वार्ड चार पीपलमंडी में गत चार माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। जिस कारण स्थानीय लोगों को चार से पांच किमी की दूरी तय कर प्राकृतिक स्रोत व हैंड पंप से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल और स्थानीय निवासी सिद्धार्थ कैंतुरा, मनवीर पंवार, विजय थपलियाल, अंबिका बहुगुणा आदि ने बताया कि पालिका क्षेत्र के पीपलमंडी में चार माह बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। जिससे स्थानीय लोगों को प्राकृतिक स्रोत व हैंड पंप से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है। जिसके लिए उन्हें चार से पांच किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे वे अपने अन्य का नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया गया, बावजूद पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। जिस कारण उनको भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को पत्र प्रेषित कर शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है।
पीपल मंडी में पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए स्थानीय जेई और फीटर को निर्देशित कर दिया है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
– बीएस डोगरा, ईई जल संस्थान उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!