15 मकानों में नोटिस चस्पा किए, 4 कच्ची झोपड़ी तोड़ी

Spread the love

हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की गौला रेंज की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बुधवार को गौला रेंज के रेंजर सीएस अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने गौजाजाली के पास एनएच के किनारे व रेलवे पटरी के किनारे बने अवैध 15 मकानों में नोटिस चस्पा किया। इसके अलावा 4 कच्ची झोपड़ियों को भी तोड़ दिया। रेंजर अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। फारेस्ट की टीम में डिप्टी रेंजर प्रदीप बिष्ट, पंकज शर्मा, डिकर राम, वन दरोगा ललित जोशी, शंकर पनेरू, मनोज तिवारी व दलीप मेवाड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *