40 दिव्यांगों को लगाई कोविड की पहली डोज

Spread the love

देहरादून। समाज कल्याण विभाग की ओर से सनातन धर्म इंटर कॉलेज में वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। डीएम के निर्देश और डॉ़ आदित्य व डॉ़ निधि की देखरेख में आयोजित शिविर में 40 दिव्यांगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। समाज कल्याण विभाग के जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रमुख संचालक अनंत मेहरा ने बताया कि भविष्य में भी दिव्यांगों के लिए शिविर लगाए जाएंगे। बताया कि चैशायर होम और मांशू संस्थान में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वयं जाकर दिव्यांगजनों को वैक्सीन लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *