जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) कॉलेज की ओर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश विदेश के 40 शोधकर्ताओं को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। शोधकर्ताओं ने एजुकेशन, टैक्नॉलॉजी एंड मैनेजमेंट विषय पर अपने व्याख्यान दिए।
बलभद्रपुर बीईएल रोड स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का बतौर मुख्य अतिथि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बीईएल के महाप्रबंधक अंबरीश त्रिपाठी ने शुभारंभ किया। इस असवर पर सम्मेलन में मौजूद अतिथियों ने अंतर राष्ट्रीय सम्मेलन के सोविनियर का विमोचन भी किया। अपने संबोधन में महाप्रबंधक त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में समय में टैक्नॉलॉजी बहुत तेज से बदल रही है। बाजार में टिके रहने के लिए समय के साथ बदलाव जरुरी है। उन्होंने बीईएल का उदाहरण देते हुए बताया कि बीईएल ने भी नवीनतम टैक्नॉलॉजी को अपनाते हुए देश की सेना के लिए आधुनिक यंत्र बनाए, जिनसे ऑपेशन सिंदूर में देश को बड़ी कामयाबी मिली। कहा कि अब बदलते समय की नई टैक्नॉलॉजी के साथ चलने वाला ही हर क्षेत्र में कामयाब हो सकेगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप में टेलर्स यूनिवर्सिटी मलेशिया से पहुंचे डॉक्टर अंशुल गर्ग ने शिक्षा में टैक्नॉलॉजी और मैनेजमेंट पर प्रकाश डाला। कहा कि जब से शिक्षा के साथ टैक्नॉलॉजी का मिश्रण हुआ है, इसने युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ा दी है। मुख्य वक्ता एमआईटी मोरादाबाद से पहुंचे डॉक्टर क्षितिज सिंघल ने फीजीक्स वाला का उदाहरण देते हुए शिक्षा में बदलाव से कामयाबी का उदाहरण पेश किया। कहा कि टैक्नॉलॉजी के साथ आधुनिक शिक्षा समय की मांग है। लंदन से वर्चुवल माध्यम से जुड़े कॉरपोरेट जगत से इंजीनियर अशोक नौटियाल ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में गीथव और एआई नई टैक्नॉलॉजी की जानकारी दी। कहा कि आईटी इंजीनियरिंग में एआई के आने से नए नए आविष्कार हो रहे हैं। जिनसे क्षेत्र की बहुत सी जटिलताओं का आसान समाधान मिला है। इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, निदेशक प्रबंधन ले. कर्नल बीएस गुसाईं (रि.), प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, जन संपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, कार्यक्रम संयोजक अनुराग सेमवाल, विभागाध्यक्ष मैनेजमेंट सुरेंद्र जगवान, विभागाध्यक्ष होटल मैनेजमेंट वीरेंद्र आर्य, प्लेसमेंट प्रभारी हर्षपाल सिंह रावत, आईक्यूएससी प्रभारी प्रवीन त्रिपाठी, ऐडमिशन हेड विजय पंत सहित सभी प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान
बेस्ट पेपर प्रजेंटेशन के लिए प्रोफेसर डॉ. निर्मेश शर्मा, डॉ. उमा शेरोकंड, प्रांजल रावत, डॉ. प्रीति रानी, डॉ. राजेश कुमार, कमल पांडे, डॉ. हिमांशु वर्मा, डॉ. रितिका मेहरा, डॉ. अरुण कुमार बनेर्जी, डॉ. कपिल चौधरी, डॉ. रजत प्रवीन डिमरी, मो. शोयब, डॉ. वसुधा शर्मा, डॉ. त्रिप्ति दीक्षित, डॉ. सुनीता डंडरियाल, डॉ. रंजना पांडेय, डॉ. प्रवीन जोशी, विकास शर्मा, गरिमा जैन गोयल, डॉ. मोहित शर्मा, सचिन शर्मा, डॉ. कुमार गौरव जैन, राजीव धई, रईस अहमद, संतोष सिंह नेगी, नफीस हैदर नकवी, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार, दीपा निकम चौघुले, डॉ. कमलेश कुमार दुबे, सत्य प्रताप सिंह, तनु गौड़, विनोद मैठाणी, डॉ. रमेश सिंह चौहान, डॉ. इंद्रनील बोस, डॉ. अनुराग कुशवाहा, मोहित बिष्ट और आचार्य कंदर्प उमाकांत को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया।