ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में वापस आए 40 हजार रुपये

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लगातार बढ़ रहे साइबर ठगी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पौड़ी जनपद की पुलिस प्रयास कर रही है। इसी के तहत पुलिस को ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के रुपये वापस कराने में सफलता मिली है। पुलिस ने पीड़ित के बैंक खाते में 40 हजार रुपये वापस कराए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जयदीप सिंह नेगी निवासी ग्राम ऐता दुगड्डा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से 40 हजार रुपये उड़ा दिए हैं। पुलिस ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए बैंक खाते के संबंध में जानकारी जुटाई और जिस खाते में ठगी की रकम डाली गई थी, उसे फ्रीज करवाते हुए उक्त रकम वापस पीड़ित के खाते में ट्रांसफर करवा दी।
बॉक्स
साइबर ठगी से बचने के लिए यह बरतें सावधानी
-किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
-किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर व ओटीपी शेयर न करें।
-अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक न करें।
-अंजान दफ कोड स्कैन ना करें।
-यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नंबर-155260, मोबाइल नंबर 8791844177, 8445154040 पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *